oplus_0
कायस्थ महासभा ने शुरू किया चित्रांश परिवार विवरण अभियान
मनेंद्रगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा समाज को एक सूत्र में जोड़ने के उद्देश्य से चित्रांश परिवार विवरण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत महासभा के पदाधिकारी और सदस्य घर-घर जाकर कायस्थ परिवारों का विवरण एकत्र कर रहे हैं और साथ ही भगवान चित्रगुप्त पूजा के लिए निमंत्रण भी दे रहे हैं।
महासभा द्वारा बताया गया कि आगामी 23 अक्टूबर को मनेंद्रगढ़ स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सभी चित्रांश परिवारों को एकजुट होकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं और समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार आयोजन को यादगार और भव्य रूप देने की योजना बनाई गई है। महासभा का उद्देश्य समाज में एकता, संवाद और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
राजेश सिन्हा 8319654988
