नेत्रहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय में GKC ने शुरू किया सदस्यता अभियान
लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर सामाजिक सहभागिता का लिया संकल्प
राजेश सिन्हा, 8319654988
रायपुर। हीरापुर स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड द्वारा संचालित नेत्रहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय प्रेरणा गुरुकुलम विद्यापीठम में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण करते हुए की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित GKC पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा तथा सामाजिक योगदान को याद किया। इसके पश्चात संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर सामाजिक सहभागिता और जरूरतमंद वर्गों के साथ मिलकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि संगठनात्मक विस्तार के साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सेवा एवं सहयोग की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष ध्यान चंद श्रीवास्तव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा सहित मुकेश सिन्हा, विकास श्रीवास्तव, विकास प्रसाद तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने आपसी सहभागिता, संगठन की आगामी गतिविधियों और सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने को लेकर चर्चा की। नेत्रहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से GKC ने सामाजिक सरोकारों के साथ अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
खबर जागरण न्यूज (देश की आवाज) www.khabarjagrannews.com

