एमसीबी जिला मुख्यालय में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आज से शुभारंभ
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)।एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ आज से किया गया। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्री राम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।
यह कथा 17 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न होगी। आयोजन का दायित्व कार्तिक महिला मंडल द्वारा निभाया जा रहा है, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और ज्ञान का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री राम मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कार्तिक महिला मंडल की सदस्यों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लें और आयोजन को सफल बनाएं।
राजेश सिन्हा 8319654988
