ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस छत्तीसगढ़ को मिला नया प्रदेश उपाध्यक्ष
एमसीबी छत्तीसगढ़।ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश श्रीवास्तव जी की अनुशंसा पर श्री अरविन्द श्रीवास्तव जी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
श्री अरविन्द श्रीवास्तव जी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कायस्थ समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव, समर्पण और सक्रिय नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस परिवार की ओर से श्री अरविन्द श्रीवास्तव जी का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें नए पद के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई हैं।
राजेश सिन्हा 8319654988
