सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ के सर्वर केबिन में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
राजेश सिन्हा 8319654988
मनेंद्रगढ़।सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ के सर्वर केबिन में सोमवार को रात 8 बजे अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू अधीक्षक विकेश श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
रेस्क्यू टीम में उमा शंकर सिंह, संजय उपारे, ताम्रध्वज यादव, गुलाब सिंह, राम कुमार,रामप्रसाद एवं मंजीत सिंह शामिल थे। टीम के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए खान बचाव मनेंद्रगढ़ के सहयोग से आग पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया।
समय पर की गई कार्रवाई से आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे अस्पताल के महत्वपूर्ण सर्वर उपकरण सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की बड़ी क्षति होने से बचाव हो सका। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
