विंध्य संविदाकार संघ का ज्ञापन, भुगतान व जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल
राजेश सिन्हा 8319654988
रीवा (मध्यप्रदेश)। विंध्य संविदाकार संघ, रीवा ने लोक निर्माण विभाग परिक्षेत्र-रीवा के मुख्य अभियंता को विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। संघ ने निर्माण कार्यों में हो रही गुणवत्ता जांच, भुगतान प्रक्रिया और निविदा शर्तों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराईं।
संघ का कहना है कि शासन की नीति के अनुसार स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता जांच होने के बाद भी संविदाकारों को पूर्ण भुगतान नहीं किया जा रहा है। बजट आवंटन के अभाव में भुगतान लंबित रहते हैं, जिससे छोटे और मध्यम संविदाकार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
वहीं गुणवत्ता परीक्षण के बाद भोपाल से गठित टीम द्वारा पुनः उसी स्तर की जांच को संविदाकारों के उत्पीड़न का प्रयास बताते हुए संघ ने इस प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। संघ ने सभी निविदाओं में प्राइस वेरिएशन का प्रावधान, मशीनरी की आयु के बजाय फिटनेस के आधार पर उपयोग, समयबद्ध भुगतान, रॉयल्टी कटौती शासकीय दरों पर करने और जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की खुदाई से हो रहे नुकसान पर रोक लगाने जैसी प्रमुख मांगें रखीं।
संघ ने यह भी मांग की कि भूमि आवंटन के बिना निविदा न बुलाई जाए और विभाग संविदाकारों के साथ नियमित बैठक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर समस्याओं का निराकरण करे।
