कांग्रेस को बड़ा झटका, वार्ड नंबर 05 की पार्षद माधुरी कोल ने थामा भाजपा का दामन
झगराखाण्ड एमसीबी।भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर नगर पंचायत झगराखाण्ड के वार्ड क्रमांक 05 की कांग्रेस पार्षद श्रीमती माधुरी कोल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके भाजपा में प्रवेश से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुमारी बबिता सिंह, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीमा रमेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
भाजपा में शामिल होने के दौरान नगर पंचायत झगराखाण्ड के विधायक प्रतिनिधि श्री उमेश जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजेश्वर सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री अभिषेक पाण्डेय, हसदेव मंडल के उपाध्यक्ष श्री संतोष वर्मा भी मंच पर मौजूद रहे।
इसके अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षदों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें
वार्ड 02 से पार्षद श्री जितेन्द्र केवट,
वार्ड 04 से श्री सुनील मिश्रा,
वार्ड 07 से श्री रवि रंजन शर्मा,
वार्ड 08 से श्री विनोद श्रीवास,
वार्ड 10 से श्री दिलीप सिंह,
वार्ड 11 से श्री शिवपूजन सिंह,
वार्ड 12 से श्री देवनारायण सिंह,
वार्ड 13 से पार्षद श्रीमती पूजा कोल,
वार्ड 14 से श्री शिवकुमार चौहान,
वार्ड 15 से पार्षद श्रीमती अजीजुन निशा शामिल रहीं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रमेश यादव, नगर पंचायत लेदरी की पार्षद श्रीमती सुष्मा, साथ ही सुसांत चक्रवर्ती, अजय सिंह, अनिमेष गुप्ता, रवि कोल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने श्रीमती माधुरी कोल का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और नगर पंचायत में भाजपा की स्थिति और सशक्त होगी।
राजेश सिन्हा 8319654988

