खड़गवां में जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक संपन्न, डीलिस्टिंग महारैली दिल्ली को लेकर बनी रणनीति
कोरिया/खड़गवां। जनजाति सुरक्षा मंच जिला कोरिया, विकासखंड खड़गवां की महत्वपूर्ण बैठक मां महामाया मंदिर, चनवारी डाड में आयोजित की गई। बैठक में खंड टोली का पुनर्गठन किया गया तथा दिल्ली में प्रस्तावित डीलिस्टिंग महारैली को लेकर विस्तृत रणनीति पर गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि महारैली को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर बनाकर टोली का गठन किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संपर्क और प्रचार-प्रसार किया जा सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संयोजक श्री राम प्रताप, सहसंयोजक श्री राम लखन सिंह, निधि प्रमुख श्री संतोष सिंह, महिला प्रमुख श्रीमती सोनमती, श्रीमती पुष्पा सिंह नेताम एवं श्रीमती कन्या कुमारी की गरिमामय उपस्थिति रही।
संरक्षक मंडल में श्रीमती श्याम भाई मरकाम, श्रीमती कलावती मरकाम, श्री सरोधन सिंह मरावी, श्री भगवत सिंह मरावी एवं श्री श्याम लाल शामिल हैं।
संयोजक मंडल में श्री पवन सिंह नेत्री को संयोजक तथा श्री प्रेमलाल पावले, श्री राम भजन सिंह श्याम, श्री सूक्त लाल नगरिया एवं श्री अशोक कुमार खरे को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संपर्क प्रमुख के रूप में श्री नंदलाल पांडव, श्री दिनेश भगत, श्री भगवत प्रसाद एवं श्री प्रेमलाल खैरवार को दायित्व दिया गया। निधि प्रमुख श्री प्रेम नारायण सिंह श्याम को नियुक्त किया गया।महिला प्रमुख के रूप में सुश्री जया मरावी, श्रीमती सरोज सिंह, श्रीमती तुला सिंह एवं श्रीमती सदनी सिंह को जिम्मेदारी दी गई।प्रचार-प्रसार प्रमुख के रूप में श्रीमती चुन्नी पैकरा, श्रीमती सुनीता सिंह एवं श्रीमती गीता भगत को नियुक्त किया गया।युवा प्रमुख के रूप में श्री अजय सिंह मरकाम एवं श्रीमती अंजू पैकरा को दायित्व सौंपा गया।विधि प्रमुख श्री सूर्य प्रकाश सिंह उईके को बनाया गया, जबकि प्रवक्ता की जिम्मेदारी श्री रामलाल मरकाम को दी गई। सदस्य के रूप में बसंत सिंह एवं रामभजन शामिल किए गए।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक मजबूत करने और डीलिस्टिंग महारैली में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज के लोगों को दिल्ली महारैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
राजेश सिन्हा,8319654988
