छत्तीसगढ़ ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की वर्चुअल बैठक संपन्न, समाजहित के मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेशभर से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के हित में विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना रहा। रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में संगठन की सक्रिय भूमिका को लेकर सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।
कॉन्फ्रेंस की प्रबंधन्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष बल दिया।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नवीन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी एवं सदस्य वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं जनहितैषी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
बैठक का समापन समाज की एकजुटता, विकास और सेवा भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।
राजेश सिन्हा,8319654988
