कक्षा 8वीं के सहायक वाचन में शामिल हुई ‘गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क’ की कहानी, डॉ. विनोद पांडेय ने जताया आभार
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ स्थित प्रसिद्ध गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क की गाथा अब प्रदेश के स्कूली बच्चे पढ़ेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर द्वारा कक्षा आठवीं की सहायक वाचन पुस्तक में डॉ. विनोद पांडेय द्वारा रचित कहानी ‘गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क’ को शामिल किया गया है।
डॉ. विनोद पांडेय शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में पदस्थ हैं और वे राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित व्याख्याता हैं। साथ ही, वे वर्तमान में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पर्यटन, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के जिला नोडल अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
पाठ्यक्रम में कैसे शामिल हुई यह कहानी
छत्तीसगढ़ हिंदी प्रसार भारती के अध्यक्ष और SCERT के विषय विशेषज्ञ श्री बलदाऊ राम साहू ने कुछ समय पूर्व मनेन्द्रगढ़ प्रवास के दौरान गोंडवाना फॉसिल्स पार्क का दौरा किया था। इस दौरान पार्क के ऐतिहासिक और भू-गर्भीय महत्व को देखते हुए उन्होंने डॉ. पांडेय से इस पर एक कहानी लिखने का विशेष आग्रह किया था, ताकि प्रदेश के विद्यार्थी अपनी इस अनमोल धरोहर से परिचित हो सकें।
बच्चों और अभिभावकों में बढ़ेगी जागरूकता
पाठ्यक्रम में इस अध्याय के जुड़ने से न केवल छात्र-छात्राओं को मनेन्द्रगढ़ के विश्वप्रसिद्ध जीवाश्म पार्क का ज्ञान मिलेगा, बल्कि अभिभावकों और आम जनमानस में भी इसके प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
डॉ. विनोद पांडेय ने व्यक्त किया आभार:
“मेरी रचना को पाठ्यक्रम में स्थान देने के लिए मैं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) रायपुर की पूरी टीम का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल मनेन्द्रगढ़ को छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख और स्थापित पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।”
मनेन्द्रगढ़ के अन्य ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का भी ज़िक्र
डॉ. पांडेय ने बताया कि इस कहानी में केवल फॉसिल्स पार्क ही नहीं, बल्कि मनेन्द्रगढ़ और आसपास के प्रमुख प्राकृतिक, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को भी खूबसूरती से पिरोया गया है। कहानी में पाठक निम्नलिखित
प्रमुख स्थलों के बारे में भी जान सकेंगे
राम वन गमन पथ और सीतामढ़ी हरचौका अमृतधारा एवं रमदहा जलप्रपात, सिद्ध बाबा, पर्वतऔर प्राचीन रॉक, पेंटिंग्स,प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिरइ इस उपलब्धि से मनेन्द्रगढ़ सहित पूरे जिले के शिक्षा और साहित्य जगत में हर्ष का माहौल है।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
