विधायक रेणुका सिंह ने जेल विभाग के लिए नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि, प्रदीप कुमार वर्मा को सौंपी जिम्मेदारी
राजेश सिन्हा,8319654988
मनेन्द्रगढ़,कोरिया। भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने जेल विभाग से संबंधित कार्यों के समन्वय और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए अपना अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
30 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, विधायक रेणुका सिंह ने प्रदीप कुमार वर्मा (पिता- रामलखन वर्मा), ग्राम लोलपुर, पोस्ट मनेन्द्रगढ़, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की जेल एवं उपजेल से जुड़े कार्यों के समन्वय, जनसमस्याओं के निराकरण तथा विभागीय बैठकों में प्रतिनिधित्व करने हेतु अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
इस संबंध में जेल अधीक्षक कोरिया/एमसीबी जेल/उपजेल को पत्र जारी कर नियुक्ति की जानकारी दी गई है। पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को भी प्रेषित की गई है।
विधायक कार्यालय की ओर से जारी इस नियुक्ति का उद्देश्य जेल विभाग से संबंधित मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना बताया गया है।
खबर जागरण न्यूज(देश की आवाज)
