
इतनी गर्मी नपा मनेंद्रगढ़ नही चालु किया प्याऊ राहगीरों को हो रही परसानी।
जनता प्यासी- प्याऊ लापता, दिन प्रतिदिन चढ़ा पारा
मनेंद्रगढ़ कोरिया – इस समय आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। सुबह के 10 बजे से ही लोगों का गला सूखने लगता है। इसके बाद भी नगर पालिका मनेंद्रगढ़ ने वर्षो पुरानी व्यवस्था प्याऊ का इंतजाम नहीं कर पाया है। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। प्रशासन की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। हर गर्मी में नगर पालिका द्वारा राहगीरों को पानी पिलाने के बंदोबस्त प्याऊ लगाकर किए जाते रहे हैं। इस दफा शहर में एक भी प्याऊ खोजे नहीं मिलेगा। लेकिन पुलिस मनेंद्रगढ़ के द्वारा थाने के पास ही अपने से प्याऊ खोला हुआ है जबकि यह कार्य नपा का है नपा अपना कर्तव्य भूल गई है। कारण कि पालिका ने इसकी व्यवस्था ही नहीं की है। बीते समय की बात करें तो शहर में एक दर्जन से अधिक प्याऊ खोले जाते रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन्हें खोला जाता रहा है। जिसमें नपा के जिम्मेदार दिहाड़ी मजदूर की जिम्मेदारी में पानी पिलाने का काम कराता आया है। घड़े का ठंडा पानी पीकर लोगों की प्यास मिटती रही है। पालिका द्वारा इसका निरीक्षण भी किया जाता रहा है कि झोपड़ी के अंदर पानी पिलाने वाला ड्यूटी दे भी रहा है कि नहीं। सुबह 8 बजे से लेकर शाम ढलने तक ड्यूटी लगाई जाती थी।
नपा का कार्ययोजना नहीं बनी,पारा हुआ सातवे आसमान में
मिली जानकारी के अनुसार नपा की लापरवाही का आलम यह है कि प्रशासन ने अभी तक कार्ययोजना ही नहीं बनाई है। शहर में कितने स्थानों पर प्याऊ खोले जाने हैं यह स्थान भी नहीं चिन्हित किए गए हैं। प्याऊ कब खुलेंगे यह कहना मुश्किल हो रहा है। बात सामने आते ही जिम्मेदार तरह तरह के बहाने बनाते हैं। शुरुआती गर्मी के महीने से ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। इस भीषण गर्मी ने राहगीरों को अपनी प्यास जेब से रुपए खर्च का बुझानी पड़ रही है।
आम बातों में कहा जाता है की जिसके ऊपर बीतता है उसी को उसका परिणाम बेहतर तरीके से पता चलता है। चाहे दुख की घड़ी हो या सुख की…कहने का अर्थ ये है की जब नपा अधिकारी खुद भीषण गर्मी में पैदल या टू व्हीलर से सफर करेंगे तब प्यास लगेगी। तब उन्हे पता लगेगा कि गर्मी महीने में हर वर्ष की तरह चलाए गए प्याउ अभियान की कमी महसूस होगी। हालाकि मनेंद्रगढ़ के एक संगठन द्वारा भगत सिंह तिराहा के समीप राहगीरों के लिए प्याऊ अभियान संचालित किया गया है। लेकिन बड़ा सवाल ये है की नपा मनेंद्रगढ़ द्वारा कब तक प्याऊ अभियान का श्री गणेश किया जाएगा।
इस संदर्भ में नपा अधिकारी का पक्ष जाना चाहा गया तो उन्होंने फोन रिसीव करना अपनी जिम्मेदारी नही समझी ।
राजेश सिन्हा
संपादक
खबर जागरण न्यूज़