
शक्ति केन्द्र व बूथ विस्तारक योजना, अपना बूथ सबसे मजबूत अभी तक का सबसे बड़ा अभियान- प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव
बैकुण्ठपुर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे कार्यविस्तार योजना के तहत शक्तिकेन्द्र विस्तारक एवं सायबर विस्तारक का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चम्पादेवी पावले, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी, लक्ष्मण राजवाड़े, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जन्मजेय पाण्डेय उपस्थित रहे।
राजेश सिन्हा
संपादक
खबर जागरण न्यूज़