मौके पर ही बड़ी बहन की मौत हो गई। जबकि छोटी बन की हालत गंभीर बनी हुई है
भिलाई। दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के मरोदा ओवरब्रिज से दो चचेरी बहनों ने एकसाथ छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर ही बड़ी बहन की मौत हो गई। जबकि छोटी बन की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने देखा तो ऐसा लगा कि हादसे में दोनों बहने गिर गए होंगे। लेकिन जब पता चला तो खुलासा हुआ कि दोनों बहने खुदकुशी करने ओवरब्रिज पर चढ़े थे। पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। फिलहाल दोनों बहने किस वजह से ये कदम उठाया ये बात का अभी पता नहीं चला है।
बता दें कि डुमरडीह की रहने वाली 18 वर्षीय प्रियंका बांधे अपनी छोटी बहन को लेकर मरोदा ब्रिज पर गई थी। जिसके बाद दोनों वहां से छलांग लगा दिए। प्रियंका बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वहीं छोटी बहन 16 साल की है।
मुख्य संपादक
मो उबैस
ख़बर जागरण न्यूज़