
50 किसानों को निशुल्क बीज वितरण कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किया गया
बुरहानपुर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के अंतर्गत 50 किसानों को केवीके बुरहानपुर के द्वारा सोयाबीन बीज वितरण चयनित किसानों को दिया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर संदीप सिंह के द्वारा मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी गई। डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया सोयाबीन की बुवाई रिज एंड फरो मेथड के द्वारा करने से किसानों को अत्यधिक लाभ होगा। वैज्ञानिक कार्तिकेय सिंह द्वारा सोयाबीन फसल के कीट प्रकोप होने पर प्रोडोनो फार्म+सायपरमेटीन 40ml का छिड़काव करने की सलाह दी।डॉ राहुल सातारकर द्वारा बीज उपचारित कर लगाने एवं सोयाबीन प्रजाति आरबीएस 2001-04 के बारे में विस्तार से किसानों को बताया।
राजेश सिन्हा
संपादक
खबर जागरण न्यूज़