
94 वे आईसीआरआई स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने किसानों को किया संबोधित
बुरहानपुर भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के स्थापना दिवस पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 75000 किसानों से वर्चुअल रूप से संबोधित किया। किसानों की सफलता की कहानी जिसमें उनकी याद दुगनी हुई पर किसानों से चर्चा की। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ त्रिलोचन महापात्रा ने कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयासों की सराहना की। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष हामिद काजी के द्वारा विकासखंड खकनार ग्राम सभा उमरदा एवं भावसा विकासखंड बुरहानपुर के 3 गांव के दस-दस किसानों को कड़कनाथ के दस-दस चूजे वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों से 10 सवाल पूछे गए सही जवाब देने वाले किसानों को एक- एक छाता उपहार स्वरूप दिया गया। किसान सुभाष धामू पाटिल को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर शाल देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संदीप सिंह द्वारा बताया गया किसानों की हर समस्याओं के समाधान लिए हमारे वैज्ञानिक तत्पर रहते हैं। किसानों के द्वारा बताया गया केवीके बुरहानपुर वैज्ञानिकों के सलाह से हमारी आय दुगनी हो रही है जिससे हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ अमोल देशमुख, डॉ मोनिका जायसवाल, डॉ राहुल सातारकर, डॉ मेघा विभूते किसानों की आय दुगनी करने के विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम में मोहम्मद तोहिद, सैयद नावीद, आफरीन, शकील उद्दीन, महेश सिंह, मनोज तावडे व आसपास के किसानो ने प्रतिभाग किया।
राजेश सिन्हा
संपादक
खबर जागरण न्यूज