
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किसानों की आय दुगनी करने का कार्यक्रम 75 हजार किसानों से वर्चुअल रूप से हुआ
गोरखपुर पीपीगंज महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफी पीपीगंज पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 94 वे स्थापना दिवस पर किसानों कि आय दुगनी करने पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा देश के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों पर किया गया। 75000 किसानों की सफलता की कहानी जिसमें उनकी आय दुगनी हुई पर किसानों से कृषि मंत्री द्वारा चर्चा की गयी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ त्रिलोचन महापात्रा ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयासों की सराहना की। समकेतिक कृषि प्रणाली अंडा उत्पादन, मांस उत्पादन, दलहन, फल सब्जी, मछली जैसे उद्योगों से जुड़ कर किसानों की आय दुगनी से अधिक हुई जिससे कृषक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाकांत निषाद मंत्री मत्स्य विकास निगम उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है किसानों की आय दुगनी करने के साथ किसानों की समस्याओं का निवारण कृषि विज्ञान केंद्र पर वैज्ञानिकों द्वारा किया जाता है । किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ अजीत सिंह, केंद्र प्रभारी डॉ विवेक प्रताप सिंह, डॉ संदीप उपाध्याय, अवनीश कुमार सिंह, श्वेता सिंह,चयनित किसान विष्णु प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह व आसपास के किसानों ने प्रतिभाग किया।
राजेश सिन्हा
संपादक
खबर जागरण न्यूज़