
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
गोरखपुर रेलवे कर्मचारी संघ के द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में संघ के संरक्षक राधेश्याम सिंह के द्वारा झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्यालय मंडल के अध्यक्ष ए के शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष बीपी मिश्रा, सतीश चंद अवस्थी, कौशल किशोर सिंह के द्वारा संबोधित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव पर संगठन के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष बीपी मिश्रा के द्वारा चर्चा करते हुए समस्त कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि हमें टीम भावना से कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के प्रवक्ता ए के सिंह ने अपने संबोधन में कहा संगठन हमेशा आपके साथ और आपके हित के लिए लड़ती रहेगी। आजादी के अमृत महोत्सव पर विक्रम, सिद्धकी, देवेंद्र प्रताप यादव ,मनोज दुबे, देवेस सिंह, दीपक चौधरी,कुलदीप मणि ,ईश्वर चंद संगठन के पदाधिकारी, कर्मचारी व आदि लोग मौजूद रहे।
राजेश सिन्हा