मेहुल ने किया कांग्रेस आईटी सेल सोशल मीडिया कार्यकारिणी का विस्तार
मनेन्द्रगढ़। कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष मेहुल यादव ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी गठन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस आईटी सेल व सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष मेहुल यादव ने बताया कि कांग्रेस की पकड़ सोशल मीडिया में मजबूत करने नवीन कार्यकारिणी के सदस्य कार्य करेंगे। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व कांग्रेस की नीतियों से सोशल मीडिया से अवगत कराने पर कांग्रेस सोशल मीडिया कार्य कर रही है।
मेहुल ने नवीन कार्यकारिणी विस्तार में युवाओ को मौका दिया है। जिसमे लखन सिन्हा उपाध्यक्ष, शिवम चावरिया उपाध्यक्ष, प्रकाश तिवारी महासचिव, आशु धर महामंत्री, प्रदीप यादव महामंत्री, तनय अग्रवाल सचिव, मुदित अग्रवाल सचिव, दिलीप सिंह सचिव, विपिन पैकरा सचिव, प्रांजल मिश्रा सचिव, सन्नी बघेल सचिव बनाये गए है। मेहुल ने बताया कि आगे भी कार्यकारिणी का विस्तार जारी रहेगा। सोशल मीडिया में सक्रिय युवाओ को कांग्रेस सोशल मीडिया आईटी सेल में जगह दी जाएगी।