छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन अंबिकापुर में
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की प्रचार प्रसार समिति के सदस्य संतोष कुमार नेशनल आर्बिटर मनेंद्रगढ़ ने जानकारी देते बतलाया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा शतरंज संघ सरगुजा को उत्तरदायित्व प्रदान किया गया है कि वह सत्ताईस अक्टूबर से राज्य स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करें। प्रतियोगिता के द्वारा राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ की महिला टीम का चयन किया जाएगा । छत्तीसगढ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में स्थानीय शतरंज भवन(गांधी स्टेडियम) में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के महिला खिलाडी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी आठ नवंबर से कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में 15 हजार रूपए के नकद पुरस्कार के अलावा सरगुजा से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की गई है। सरगुजा जिले के खिलाड़ी प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी एवम पंजीयन हेतु शतरंज भवन में अंतिम तिथि के पूर्व सम्पर्क कर सकते हैं ।
राजेश सिन्हा