भाजपा के संगठन प्रमुख 3 जनवरी को चिरिमिरी मे
जिला के कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू -अजय जामवाल का
एमसीबी// भारतीय जनता पार्टी के संगठन के शिल्पकार छत्तीसगढ़ प्रभारी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मान. अजय जामवाल जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री मान. पवनसाय जी एवं जिला की ‘संगठन जिला प्रभारी’ श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा जी का भी प्रथम आगमन जिला मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर में आगामी 03 जनवरी दिन मंगलवार 2023 को विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक हेतु हो रहा है. जिसमे कार्यकर्ताओं को माननीय संगठन शिल्पी द्वय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.माननीय द्वय द्वारा बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जानकारी लेने के साथ साथ आगामी कार्ययोजना का मार्गदर्शन भी हमें प्राप्त होगा.
वंही विधानसभा स्तरीय बैठक दो जिलों का होगा जिसमे कोरबा जिला के पाली तानाखार् की बैठक प्रातः 10 बजे से , तथा जिला मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरिमिरी जिला के भरतपुर-सोनहत विधानसभा स्तरीय बैठक दोपहर 01 बजे से तथा मनेन्द्रगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक शाम 03 बजे से उक्त संगठनात्मक बैठक मंगल भवन नगरनिगम कार्यालय के पास, मालवीय नगर, चिरमिरी मे सम्पन्न होगा तथा बैठक मे अपेक्षित अपेक्षित श्रेणी : (विधानसभा स्तर पर निवासरत )शक्ति केन्द्र के प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक ,शक्ति केन्द्र सहसंयोजक,मंडल अध्यक्ष / महामंत्री / पदाधिकारी,जिला मोर्चा के अध्यक्ष – महामंत्री जिला प्रकोष्ठ के संयोजक,जिला भाजपा पदाधिकारी,जनपद पंचायत अध्यक्ष – उपाध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / सदस्य नगरपालिका/ नगर पंचायत अध्यक्ष – उपाध्यक्ष नगर निगम के महापौर / सभापति / नेताप्रतिपक्ष / पार्षद,जिला भाजपा संगठन प्रभारी / सहप्रभारी,मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी / राष्ट्रीय पदाधिकारी,पूर्व निगम मंडल / आयोग के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष,विधानसभा / लोकसभा,प्रत्याशी 2018-2019,पूर्व विधायक / पूर्व सांसद,प्रदेश भाजपा पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य,संभागीय प्रभारी भाजपा,सांसद / विधायक भाजपा/मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,विधानसभा प्रभारी सभी आपेक्षित वो उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।
राजेश सिन्हा