प्राकृतिक खेती पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
बुरहानपुर प्राकृतिक खेती के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम ढाबा ब्लॉक खकनार जिला बुरहानपुर में कृषि विज्ञान केंद्र बुरहानपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह ने भविष्य में प्राकृतिक खेती की जरूरत कृषि उत्पादन लागत कम करने की तकनीक और मृदा का ऑर्गेनिक कार्बन और सूक्ष्म जीवों की बढ़वार से मृदा संरक्षण के बारे में किसानों को जानकारी दी गई और साथ ही साथ प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी मेघा विभूते विशेषज्ञ उद्यानिकी ने प्राकृतिक खेती से घर घर के लिए पोषण वाटिका और सब्जी भाजी उत्पादन के बारे में किसानों को जानकारी दी । अमोल देशमुख विशेषज्ञ पशुपालन एवं नोडल अधिकारी प्राकृतिक खेती ने प्राकृतिक खेती के स्तंभ जीवामृत बीजामृत घनजीवामृत फसल अच्छादन एवं फसल विविधीकरण के बारे में विस्तार से समझाया देसी गाय के गोबर एवं गोमूत्र में उपस्थित करोड़ों जीवाणु मृदा स्वास्थ्य सुधार को बढ़ावा दे सकते हैं। प्राकृतिक खेती के अंगो का किसानों को प्रदर्शन किया गया इस कार्यक्रम में ग्राम ढाबा के 57 किसानों ने सहभाग किया. इस कार्यक्रम में देवेंद्र शर्मा, ज्ञानेश्वर पाटिल, यशवंत रघुनाथ, वंदना पाटिल, जयश्री पाटिल आदि किसान उपस्थित थे।