
कृषि एवं किसान मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं कृषि विज्ञान के संयुक्त तत्वाधान रेडीयो किसान दिवस ग्राम – सिरपुर के मनाया गया
बुरहानपुर आकाशवाणी खण्डवा के प्रमुख राजेश पाठक द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे बताया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष हमीद काजी द्वारा किसानो के कृषि विज्ञान केंद्र बुरहानपुर से जुड़ने की सलाह दी गई। केन्द्र प्रमुख डा एस के सिंह द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों से अवगत कराया। पशुपालन डा. प्रणय तिवारी द्वारा पशुपालन संबंधित जानकारी दी गई।
सहायक संचालक दिपक मंडलोई द्वारा कृषि विभाग की योजनाओ से अवगत कराया। केन्द्र के वैज्ञानिक कार्तिकेय सिंह द्वारा तकनीकी जानकरी दी गई। इस कार्यक्रम में राहुल सतारकर, संदीप राठौर, मो0 तौहीद सय्यद जावेद के साथ केंद्र के प्रगतिशील किसान डा तारिक, जिया खान, पुरषोत्तम पटेल समेत अन्य किसान सम्मलित रहे।
इस अवसर पर आरके पाण्डेय एआईआर एफएम बुरहानपुर द्वारा सभी कृषि वैज्ञानिकों एवम् सभी कृषकों का आभार प्रकट किया।
संपादक राजेश सिन्हा