
जिले में कोविड 19 के प्रीकॉशन डोज़ लगाए जाने की हुई शुरुआत
हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा प्रीकॉशन डोज़
मनेंद्रगढ़ विधायक, महापौर, एवं अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने लगवाया टीका
कोरिया 10 जनवरी 2022/ कोविड 19 के बढ़ते मामलों से बचाव के लिए आज से प्रीकॉशन डोज़ लगाए जाने की शुरुआत की गई है। हेल्थ वर्कर्स,प्रमुख अधिकारियों कर्मचारियों तथा 60 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों को प्रीकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है। मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री विनय जायसवाल तथा चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में बनाए गए टीकाकरण सेंटर पहुंचकर प्रीकॉशन डोज़ लगवाया।
इसके साथ ही कलेक्टोरेट परिसर में बनाए गए सेशन साइट में अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार एवं अधिकारियों-कर्मचारियों सहित 40 लोगों ने कोविड 19 का बूस्टर डोज़ लगवाया।
उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी से कोविड 19 की प्रथम और द्वितीय डोज़ पूरी कर चुके हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को प्रीकॉशन डोज़ लगाए जाने की शुरुआत की गई है।
हितग्राही द्वारा लगाए गए द्वितीय खुराक के 9 महीने के बाद या 39 सप्ताह के बाद प्रीकॉशन डोज़ लगायी जा सकती है।
प्रीकॉशन डोज़ लगवाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट करवाया जा सकता है। हितग्राही स्वयं सेशन साइट पर जाकर भी टीका लगवा सकते हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति डॉक्टर से परामर्श लेकर टीका लगवाएं तो ज़्यादा अच्छा होगा।
राजेश सिन्हा
संपादक
खबर जागरण न्यूज़