
भरतपुर–सोनहत को मिली ऐतिहासिक सौगात – दो महतारी सदनों की होगी स्थापना
रामगढ़ और कटगोड़ी में बनेगा महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का केंद्र
भरतपुर–सोनहत। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र को अब ऐतिहासिक सौगात मिली है। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह की पहल पर रामगढ़ और कटगोड़ी में दो महतारी सदनों की स्थापना की जाएगी।
प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान 166 महतारी सदनों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें से दो भरतपुर–सोनहत को प्राप्त होना यहां की महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
रेणुका सिंह का संकल्प
रेणुका सिंह ने कहा— “महतारी सदन केवल आश्रय स्थल नहीं होगा, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का आधार बनेगा। भाजपा सरकार का लक्ष्य है महिलाओं को सुरक्षित जीवन, आत्मनिर्भरता और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना।”
महतारी सदन – महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच
इन सदनों में महिलाओं को उपलब्ध होंगी सुविधाएं—
अस्थायी आश्रय (Shelter Home)
पौष्टिक भोजन व स्वास्थ्य सेवाएं
मनोवैज्ञानिक परामर्श (काउंसलिंग)
कानूनी सहायता
पुनर्वास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण
विशेष रूप से, संकट की घड़ी में फंसी महिलाओं के लिए यह सदन जीवनदायिनी छत की तरह काम करेगा।
भाजपा सरकार की प्राथमिकता – महिला सम्मान
महतारी वंदन योजना, प्रसूति लाभ योजना और उज्ज्वला योजना के बाद अब महतारी सदन महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई ऊँचाई देने जा रहा है।
रेणुका सिंह ने कहा— “यह पहल प्रदेश की हर उस महिला को नई दिशा देगी, जो कठिन परिस्थितियों से जूझ रही है। महतारी सदन महिलाओं के आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में मील का पत्थर बनेगा।”
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संशोधित क्रियान्वयन मार्गदर्शिका (13 अगस्त 2025) के तहत इन महतारी सदनों का निर्माण और संचालन महिला कल्याण एवं ग्रामीण इंजीनियरिंग सेवाओं के समन्वय से किया जाएगा।
यह पहल छत्तीसगढ़ को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
संपादक – राजेश सिन्हा
मो. 8319654988