भव्य रूप से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, पेंटर-चित्रकारों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ पेंटर चित्रकार कल्याण संघ, सरगुजा द्वारा 15 अगस्त 2026, शनिवार को कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
समारोह में सरगुजा जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में पेंटर एवं चित्रकार साथी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप देशभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने सभी देशवासियों एवं पेंटर-चित्रकार साथियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ पेंटर चित्रकार कल्याण संघ, सरगुजा
जिला मीडिया — पुरुषोत्तम पेंटर
