कैट प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रेणुका सिंह से की मुलाकात, क्षेत्रीय व्यापारिक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
मनेन्द्रगढ़,एमसीबी।भारत व्यापार महोत्सव 2026 में शामिल होने दिल्ली पहुंचे कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के एमसीबी जिला प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और वर्तमान भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह से मुलाकात की। कैट जिलाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान एमसीबी जिले के व्यापारिक हितों के साथ साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई,मुलाकात के,दौरान,कैट,प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में व्यापार और व्यवसाय के विस्तार की संभावनाओं, व्यापारियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर बनाने की जरूरतों पर विधायक रेणुका सिंह से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एमसीबी जैसे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है कैट जिलाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार ने विधायक रेणुका सिंह को जिले के व्यापारिक समुदाय की ओर से विभिन्न विषयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच नियमित संवाद से क्षेत्र की समस्याओं को बेहतर तरीके से सामने लाने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा सकती है,विधायक रेणुका सिंह ने कैट प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए व्यापारियों के सुझावों एवं क्षेत्रीय विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया और क्षेत्र के विकास में व्यापारिक समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर कैट जिला प्रभारी रफीक मेमन ने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान भारत व्यापार महोत्सव में सहभागिता के साथ विधायक रेणुका सिंह से हुई यह मुलाकात प्रतिनिधिमंडल के लिये महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि “व्यापारी एकता राष्ट्र की शक्ति है” और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से व्यापार और क्षेत्र के विकास के लिये सकारात्मक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
इस मुलाकात के दौरान कैट प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार, कीर्ति सोनी, दीपक त्रिपाठी, रफीक मेमन, शोएब अख्तर, सिराजुद्दीन, अरविन्द सर्राफ, माखन जायसवाल, मनीष शिवहरे, संदीप दुआ, रिंकेश खन्ना, आनंद अग्रवाल, विनय जायसवाल और अशोक गुप्ता शामिल रहे।
राजेश सिन्हा,8319654988
