
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
गोरखपुर पीपीगंज भरोहिया ब्लाक के रमवापुर ग्राम सभा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मस्तराम विश्वकर्मा की 85 वर्षीया पत्नी चंद्रावती का निधन हो गया।उनके निधन की सूचना पर ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में लोग शोक जताने उनके घर पहुंच गए। राजकीय सम्मान के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार की शाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मस्तराम की पत्नी 85 वर्षीया चंद्रावती देवी का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर राजकीय सम्मान देने के लिए नायब तहसीलदार कैंपियरगंज हंसराज प्रसाद,लेखपाल छागुर कुमार व हेमंत शुक्ला अंतिम दर्शन करने सिंसई तट पहुंचे। परिजनों ने बताया मस्तराम की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। इकलौते पुत्र सत्यम ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामापुर ईश्वर यादव, दिलीप मद्धेशिया व आदि लोगो ने पहुंचकर श्रद्धान्जलि दी।
राजेश सिन्हा 8319654988