Oplus_16908288
वेलेंटाइन डे: प्यार के इज़हार का नहीं, रिश्तों में ईमानदारी निभाने का संदेश- पूजा खरे
“प्यार जताने के लिए किसी एक दिन का इंतज़ार क्यों? जिस दिन सच्चे दिल से भावनाएं व्यक्त हों, वही दिन वेलेंटाइन डे”
खास आलेख।14 फरवरी को पूरी दुनिया में वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। आमतौर पर इसे प्यार के इज़हार का दिन माना जाता है, जब लोग अपने प्रियजनों को गुलाब, उपहार और शुभकामनाएं देकर अपने प्रेम का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन क्या सच में प्यार व्यक्त करने के लिए सिर्फ एक दिन ही काफी है?
समाज में एक वर्ग का मानना है कि प्यार कोई एक दिन का मोहताज नहीं होता। यह एक एहसास है, जो हर दिन, हर पल जिया जाता है। जैसे जन्मदिन या वर्षगांठ का एक निश्चित दिन होता है, वैसे ही 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे का नाम दिया गया है। परंतु सच्चाई यह है कि जब भी कोई व्यक्ति अपने दिल की सच्ची भावनाएं सामने वाले के प्रति व्यक्त करता है, वही दिन उसके लिए वेलेंटाइन डे बन जाता है।
प्यार का मतलब केवल महंगे उपहार, कार्ड या गुलाब देना नहीं है। असल मायने में प्यार का अर्थ है—रिश्ते में ईमानदारी, सम्मान और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प। आज के दौर में दिखावे से परे, रिश्तों में सच्चाई और समर्पण सबसे बड़ी जरूरत है। यह भी जरूरी है कि प्यार किसी एक रिश्ते तक सीमित न रहे।
प्यार सिर्फ पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका के बीच ही नहीं होता, बल्कि माता-पिता, भाई-बहन, दोस्तों, बच्चों और यहां तक कि भगवान और स्वयं से भी होता है। हर रिश्ते में विश्वास और ईमानदारी की नींव ही उसे मजबूत बनाती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सच्चा और ईमानदार रिश्ता बहुत किस्मत से मिलता है। ऐसे अनमोल रिश्तों को संभालकर रखना चाहिए, क्योंकि एक बार विश्वास टूट जाने पर उसे वापस पाना कठिन हो जाता है।
इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दीं और यह संदेश दिया कि वे सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि हर दिन अपने प्यार को जताते रहेंगे।
मेरी ओर से भी सभी प्रियजनों को हार्दिक शुभकामनाएं —
हैप्पी वेलेंटाइन डे!
Happy Valentine’s Day to all my loved ones.
राजेश सिन्हा 8319654988
