ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने एमसीबी जिले में किया कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति
मनेंद्रगढ़/एमसीबी। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए एमसीबी जिले में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव नवीन कुमार द्वारा की गईं।
जारी सूची के अनुसार रूपेश श्रीवास्तव को एमसीबी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं युगान्तर श्रीवास्तव को एमसीबी जिला युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीमती शशि कला श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष (एमसीबी) के पद पर मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा राकेश श्रीवास्तव को एमसीबी जिला उपाध्यक्ष तथा शिवम श्रीवास्तव को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। नियुक्तियों की घोषणा के बाद समाज में खुशी की लहर देखी जा रही है तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
