रामगोपाल यादव सांसद प्रतिनिधि नियुक्त
मनेंद्रगढ़-एमसीबी।जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अंतर्गत नगर पंचायत झगराखंड में आयोजित होने वाली सामान्य बैठक एवं अन्य जनहित व कल्याणकारी बैठकों के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।
जारी पत्र के अनुसार, बैठक में अनुपस्थिति की स्थिति में श्री रामगोपाल यादव (मो.नं. 08889862941), निवासी झगराखंड (छ.ग.) को सांसद प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। उन्हें नगर पंचायत झगराखंड में आयोजित बैठकों में भाग लेने तथा संबंधित विषयों पर प्रतिनिधित्व करने का अधिकार दिया गया है।
पत्र में कलेक्टर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से अनुरोध किया गया है कि नियुक्त प्रतिनिधि को बैठकों से संबंधित सूचना एवं कार्यवाही विवरण समय-समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि जनहित के मुद्दों पर प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
इस नियुक्ति से क्षेत्रीय विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग में और अधिक सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

