मनेन्द्रगढ़ में वी क्लब समर्पण का भव्य आयोजन, अधिकारी यात्रा कार्यक्रम में समाज सेवा व स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
मनेन्द्रगढ़। शहर के प्रतिष्ठित होटल हसदेव इन में वी क्लब मनेन्द्रगढ़ समर्पण द्वारा अधिकारी यात्रा कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सामाजिक गतिविधियों, स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मनीषा सोनी रहीं, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जीडीपी वी अनीता फरमानिया उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय शर्मा तथा क्लब अध्यक्ष वी बबीता अग्रवाल ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आत्मीय स्वागत से हुई।
इस दौरान संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
क्लब अध्यक्ष बबीता अग्रवाल ने अपने संबोधन में क्लब की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वी क्लब हमेशा समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रहा है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एरिया सचिव प्रतिभा अग्रवाल ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं इंद्रा सेंगर और प्रीति जायसवाल ने भी क्लब की उपलब्धियों और सेवा भावना की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति मजूमदार ने किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, इंद्रा सेंगर, जिला सह सचिव पम्मी अरोरा, एरिया सचिव प्रतिभा अग्रवाल, वी मधु जैन, वी सविता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वी श्वेता पोद्दार, हेमा गायकवाड, नीलम कालरा, संध्या तिवारी, निधि अग्रवाल, मीरा गुप्ता, माधुरी अग्रवाल, लीना शाह, शीला सिंह, अंजलि वर्मा, मंजू गोयल, बेबी मखीजा, कमलेश अरोड़ा, दविंदर कौर, हरजीत कौर, वर्षा अग्रवाल सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने इसे सफल और प्रेरणादायी कार्यक्रम बताया।
राजेश सिन्हा,8319654988
