छत्तीसगढ़ सरकार के आमंत्रण पर अविभाजित कोरिया के 6 पत्रकारों का रायपुर दौरा, विधानसभा और मुख्यमंत्री निवास का करेंगे भ्रमण
मनेंद्रगढ़/रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार के आमंत्रण पर अविभाजित कोरिया जिले के छह पत्रकारों का दल रायपुर दौरे पर जा रहा है। इस दौरान पत्रकार रायपुर में विधानसभा सहित आसपास के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा प्रदेश की प्रशासनिक एवं विकास गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
दौरे के दौरान पत्रकारों को मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री के साथ उनका भोजन कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इस अवसर पर पत्रकारों को प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।
रायपुर दौरे पर जाने वाले पत्रकारों में एमसीबी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं संयोजक सतीश गुप्ता, जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया के अध्यक्ष प्रविंद सिंह एवं संरक्षक उत्तम कश्यप, प्रेस क्लब कोरिया के अध्यक्ष कमलेश शर्मा तथा मनोज सिंह शामिल हैं।
पत्रकारों के इस दौरे को क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पत्रकारों को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, विधानसभा की कार्यप्रणाली तथा शासन की योजनाओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
राजेश सिन्हा,8319654899
