आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हक़ की आवाज़ बने पूर्व विधायक गुलाब कमरो
रायपुर।पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने एमसीबी जिले अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर सचिव महिला एवं बाल विकास को लिखा पत्र, साथ ही सचिव महोदया से मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की माँग की।
एमसीबी जिले की परियोजना मनेंद्रगढ़ अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबित प्रोत्साहन राशि एवं सुपोषण चौपाल की राशि के भुगतान को लेकर की मुलाकात।
पोषण ट्रैकर ऐप की प्रोत्साहन राशि जून 2024 से फरवरी 2025 तथा मार्च 2026 से मई 2026 तक लंबित ।
पोषण चौपाल मद की राशि सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तथा मार्च 2026 से मई 2026 तक लंबित।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि अल्प मानदेय पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इंटरनेट रिचार्ज एवं अन्य आवश्यक खर्चों में हो रही परेशानी।
उन्होंने शासन से मांग की है कि लंबित राशि का तत्काल भुगतान कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत प्रदान की जाए।
