बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया आंदोलन
मनेंद्रगढ़,एमबीसी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बिजली दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा आज मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा चौक में धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन एवं बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक गुलाब कमरो उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली दर वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेसजनों ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया तथा कार्यपालन अभियंता (ई.ई.) के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू, कृषि एवं अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में की गई वृद्धि से आम जनता, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तथा कृषि एवं अन्य श्रेणियों में भी वृद्धि की गई है, जिससे आमजन और किसानों की आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। इसी जनविरोधी निर्णय के विरोध में बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया तथा बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। पहले महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है, अब बिजली दरों में वृद्धि कर आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। यदि सरकार ने बिजली दर वृद्धि वापस नहीं ली तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालना गरीब, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ अन्याय है। सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेना चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को भूल चुकी है। एक ओर महंगाई चरम पर है, वहीं दूसरी ओर बिजली बिलों में वृद्धि कर जनता की मुश्किलें बढ़ाई जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं। महंगाई, बेरोजगारी और अब बिजली दरों में वृद्धि ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और बिजली दर वृद्धि वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड़गवां के अध्यक्ष युधिष्ठिर कमरो ने कहा कि बिजली दरों में की गई वृद्धि का सबसे अधिक प्रभाव किसानों, मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों पर पड़ेगा। भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसानों के हितों की बात तो करती है, लेकिन उसके निर्णय जनता को आर्थिक रूप से कमजोर करने वाले साबित हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ती रहेगी।
जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि किसानों की खेती की लागत पहले से बढ़ी हुई है। बिजली दरों में वृद्धि किसानों के लिए दोहरी मार साबित होगी। सरकार को जनहित में अपना निर्णय वापस लेना चाहिए।
जिला कांग्रेस महामंत्री रफीक मेमन ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता को राहत देने के बजाय लगातार नए आर्थिक बोझ थोपे जा रहे हैं। कांग्रेस इस जनविरोधी नीति का पुरजोर विरोध करती है।
सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र पाल मखीजा ने कहा कि बिजली दर वृद्धि का सीधा असर प्रदेश के लाखों परिवारों पर पड़ेगा। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।
जिला कांग्रेस पदाधिकारी अशोक गुप्ता एवं जिला सचिव विक्की दत्ता ने कहा कि जनता में बिजली दर वृद्धि को लेकर भारी आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर निरंतर संघर्ष करेगी और सरकार को जनता विरोधी निर्णय वापस लेने के लिए मजबूर करेगी।
कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश में विद्युत दरों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं छोटे व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए, बिजली दर निर्धारण में आम उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति को प्राथमिकता दी जाए तथा बढ़ी हुई दरों से जनता पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को समाप्त किया जाए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी अध्यक्ष शिवांश जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड़गवां अध्यक्ष युधिष्ठिर कमरो, जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र पाल मखीजा, बलबीर सिंह, जिला महामंत्री रफीक मेमन, मनोज नेताम, मकसूद आलम, अमोल सिंह, दीपक श्रीवास्तव, रंजन शर्मा, स्नेहिल शुक्ला, शुभम सिंह, राम यादव, राजा पांडेय, राजा राम कॉल, आनंद राय, अमर सिंह, शोभना वर्मा, अजीत सिंह, दीपक सिंह, विष्णु दास, विकास दिवान, एतेहसान, जैनुद्दीन, अनिल केरकेट्टा, पिंटू भास्कर, आशीष राय, मो. अकरम, अशोक गुप्ता, संतोष कमरो, नईम खान, वाजिद अली, खोनेश्वर, राम गोपाल यादव, छोटे लाल वर्मा, मो. सफी, अमीर सिंह श्याम, प्रदीप सोनी, गोपाल गुप्ता, विक्की दत्ता, अनुज कुमार, धर्मपाल सिंह, संजय यादव, अर्जुन सिंह, शीर्तेश्वर सिंह, रशीद अली, हामिदा खातून, रमीज राजा, निर्मला चतुर्वेदी, मकबूल अख्तर, जगदीश मधुकर, लक्ष्मी दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, सेवा दल एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल हुए।
अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि वापस होने तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी।
राजेश सिन्हा,8319654988
