वरिष्ठ साहित्यकार बलदाऊ राम साहू ने डॉ. विनोद पांडेय को किया सम्मानित
दुर्ग। छत्तीसगढ़ी भाषा एवं बाल साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सचिव एवं पिछड़ा वर्ग प्रसार आयोग के सदस्य बलदाऊ राम साहू ने दुर्ग प्रवास के दौरान डॉ. विनोद पांडेय को सम्मानित किया।
श्री साहू ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित कक्षा आठवीं की सहायक वाचन पुस्तक में डॉ. विनोद पांडेय द्वारा लिखित गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क की कहानी पढ़ी। उन्होंने डॉ. पांडेय की लेखनी की सराहना करते हुए उन्हें साहित्य के क्षेत्र में निरंतर लेखन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर श्री साहू ने अपनी स्वरचित एवं नवप्रकाशित छत्तीसगढ़ी बाल साहित्य की चार पुस्तकों ‘पहाती के सुकवा’, ‘मोटरा संग मया नंदागे’, ‘गर मछरी के होतिस पाख’ और ‘बिन बरसे झन जाबे बादल’ सहित एक पेन भेंट कर डॉ. पांडेय को सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. विनोद पांडेय को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार, मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ‘शिक्षा श्री’, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान ‘अक्षय प्रबोधक’ सहित विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर तथा कलेक्टर सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. पांडेय अनेक शोध संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और शिक्षा, पर्यटन, पुरातत्व एवं पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं। साहित्यकार बलदाऊ राम साहू द्वारा किए गए इस सम्मान को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रेरणादायी बताया है।
राजेश सिन्हा,8319654988


