गृहग्राम रतनपुर के साप्ताहिक बाजार पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, व्यापारियों और आमजनों से किया आत्मीय संवाद
रतनपुर/एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने गृहग्राम रतनपुर के साप्ताहिक बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजनों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया।
मंत्री जायसवाल ने बाजार में घूमकर व्यापारियों से उनके व्यवसाय के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बाजार में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और व्यापारियों को होने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बाजार पहुंचे आमजनों से भी बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों को जाना। इस दौरान लोगों ने स्थानीय स्तर की विभिन्न जरूरतों और अपेक्षाओं से मंत्री को अवगत कराया।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक विषयों पर संबंधित स्तर पर पहल करने की बात कही।
गृहग्राम के बाजार में मंत्री का आम लोगों के बीच सहज रूप से पहुंचना चर्चा का विषय रहा। अपनों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और उनकी अपेक्षाओं को समझना ही जनप्रतिनिधित्व की सच्ची भावना है, यह संदेश इस दौरान देखने को मिला।
राजेश सिन्हा,8319654988

