
तीन दिवसीय कृषि प्रसार प्रशिक्षण हुआ संपन्न
बुरहानपुर कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर एवं प्रसार शिक्षण संस्थान (भारत सरकार) आनंद गुजरात के सौजन्य से सॉफट स्किल प्रसार अधिकारियो एवं कर्मचारियों का 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 25.07.2022 से दिनांक 27.072022 तक किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बुरहानपुर मे सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में डॉ संदीप कुमार सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर द्वारा प्रशिक्षण आयोजन में सहयोग किया गया।कार्यक्रम में मनोहर सिंह देवके (सहायक संचालक कृषि), श्री आर एन एस तोमर (सहायक संचालक उदयानिकी), डॉ संदीप कुमार सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख) कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर, गोपाल कृष्ण गोखले (निदेशक आरसेटी बुरहानपुर), कोर्स डायरेक्टर डॉ. ए सी जातापारा, डॉ ए जी सुखाडीया, डॉ राहुल सातारकर, डॉ. रवि कुमार चौधरी,प्रसार शिक्षण संस्थान (भारत सरकार) आनंद (गुजरात) के अधिकारी उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि विभाग, बुरहानपुर उद्यानिकी विभाग, बुरहानपुर आगा खाँ ग्राम समर्थन कार्यक्रम, इफीकोर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के अन्त मे प्रमाण पत्र वितरण किये गये।प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कम्यूनिकेशन स्किल, पब्लिक स्पिकिंग स्किल, लीडर शीप, स्ट्रेस मेनेजमेन्ट प्रजेन्टेशन स्किल, ग्राफिक डिजाइन और समय प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया ।समापन कार्यक्रम अमोल देशमुख नोडल अधिकारी प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर द्वारा किया गया ।
राजेश सिन्हा