
50 किसानों को चने के बीज का निशुल्क किया गया वितरण
बुरहानपुर कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर द्वारा किसानों को समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के अन्तर्गत 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर दो गावों के 50 किसानों को ग्राम बिरोदा एवं अडगांव में चना प्रजाति RVG 201 का बीज 30 किलोग्राम प्रत्येक कृषक को 1 एकड क्षेत्रफल के लिये वितरित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संदीप कुमार सिंह द्वारा मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी गई ।भूपेन्द्र सिंह वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) द्वारा चना की फसल मे 10 किलो/एकड की दर से ट्रायकोडर्मा को आधारिय खाद के रूप में देने की सलाह दी गई ।चना की बुवाई रिज एण्ड फरो मेथड से करने के लिये सुझाव दिया गया।वैज्ञानिक कार्तिकेय सिंह (फसल सुरक्षा) द्वारा चना फसल में कीट का प्रकोप होने पर फसल मे प्रोफेनोफास + सायपरमेथ्रिन 40 एमएल / पम्प छिड़काव करने की सलाह दी गई। राहुल सतारकर वैज्ञानिक (पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी) द्वारा बीज को उपचारित कर लगाने एवं चना फसल प्रजाति RVG 203 के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। जिसमे कार्बेन्डाजिम + मेकोजेब 2 ग्राम / किलो बीज के हिसाब से उपचारित करने के बारे मे बताया गया। इस समूह प्रदर्शन मे कुल दो गांवो में 50 किसानों को चयनित करके लाभ दिया गया। जिसमे ग्राम बिरोदा ने 25 किसान एवं ग्राम अडगांव में 25 किसानो को इस योजना मे लाभान्वित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा बीज देने से पूर्व गांवों मे जाकर कृषकों को चयनित किया गया। इस कार्यक्रम मे मेघा विभूते विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान),मोनिका जयसवाल विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार), अमोल देशमुख विषय, वस्तु विशेषज्ञ (पशुपालन) संदीप राठोड ,प्रक्षेत्र प्रबन्धक मोहम्मद तौहीद एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी कर्मचारी व किसानों ने प्रतिभाग किया।
राजेश सिन्हा