किसान दिवस का किया गया आयोजन 30 किसान हुए सम्मानित
गोरखपुर पीपीगंज //पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर शुक्रवार को भगवानपुर स्थित संकल्प रिटेल स्टोर के प्रांगण में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तकनीकी सहायक कृषि सुरेंद्र प्रताप शर्मा ने कहा कि अन्नदाता किसान भगवान तुल्य हैं। जिनके कठिन परिश्रम से आम लोगों को भोजन मिलता है। प्रदेश सरकार किसानों के हित में फसल ऋण माफी, किसान सम्मान निधि एवं समय से कृषि निवेशों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कृषकों की आमदनी में वृद्धि हेतु सतत प्रयासरत है। किसान परमेश्वरी सिंह ने बताया आज खेती-किसानी में रसायनिक दवाओं और खाद से उत्पादन अधिक होता है पर उसके रासायनिक तत्व हमारे शरीर पर काफी दुष्प्रभाव डालते हैं। प्रियांक दीक्षित ने आए हुए किसानों को बताया जैविक खादों का प्रयोग करें। अंत में स्टोर मैनेजर प्रियांक दीक्षित ने सभी किसानों को अंग वस्त्र और जैविक दवाई दी गयी। कार्यक्रम के अंत में अमूल्य समय देने के लिए सभी किसानों का आभार प्रकट किया।
राजेश सिन्हा