
पूरा धान न खरीदकर किसानों का अपमान कर रही कांग्रेस सरकार – धर्मपाल सिंह टेकाम
छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान की खरीदी प्रारंभ हो गई है जिसमें की अव्यवस्था का आलम पूरा तरह देखा जा रहा है चैनपुर में कई जगहों पर धान की खरीदी नियत तिथि पर प्रारंम्भ ही तीन दिवस पर बाद जो आलम है उसे देखते हुए भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम ने प्रदेश की हो गया कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोपो की लड़ी लडा दी उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल होते नजर आ रही है किसानों का रकबा काटने का जो काम शासन के निर्दय पर हुआ है वह सरकार गलत है किसानों के साथ बार बार अन्याय कर रही है किसान छत्तीसगढ़ की पहचान है अन्ऩदाता है और हम अपने अन्ऩदाता का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि किसानों का रकबा कम करके धान की खरीदी इतनी कम कर गयी है कि खेती में लगी रकम तक निकलने का कोई संभावना नजर नही आ रहा है किसानों के आँखों मे कर्ज के आंसू दिखाई पड़ रहे है पिछले साल का बारदाना का पैसा भी सभी किसानों को अभी तक मिल नही पाया है किसान आज और भी नीचे की ओर कर्ज से दबा जा रहा है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अन्ऩदाताओ को कर्ज से उबरने के अवसर दे और जल्द ही किसानों का पूरा धान खरीदने की घोषणा करें और अगर कांग्रेस की भूपेश सरकार ऐसा नहीं करता है तो सरकार को जल्द ही इसका अंजाम देखने को मिल सकता है कोई उम्मीद तो नही है उल्टा सरकार किसानों के शोषण का कार्य कर रहा है भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव किसानों के साथ है किसानों के साथ है और अगर जल्द ही व्यवस्था नही सुधरी तो किसान अन्न दान करने से पीछे नहीं हटेंगे और भाजयुमो भी किसान आँदोलन में किसानों का साथ देगी अन्ऩदाताओ का अपमान भाजपा युवा मोर्चा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे
राजेश सिन्हा