गृहग्राम रतनपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र
खड़गवां/एमसीबी। स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने गृहग्राम रतनपुर में परिवारजनों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ने स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा में तैनात पीएसओ एवं सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की भावनाओं को सम्मान दिया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने भी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उनके स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद को प्राप्त किया।
रक्षाबंधन के अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि परिवार और समाज में आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे एवं सौहार्द को मजबूत करने का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। प्रत्येक परिवार में प्रेम और आपसी विश्वास बना रहे तथा सभी का जीवन त्योहार की तरह खुशियों और आनंद से परिपूर्ण रहे, यही उनकी मंगलकामना है।
गृहग्राम में रक्षाबंधन के इस पारिवारिक आयोजन के दौरान आत्मीयता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
राजेश सिन्हा,8319654988

