कैट एमसीबी ने रेलवे DRM के समक्ष रखीं जनहित की प्रमुख मांगें
मनेंद्रगढ़।रेलवे बिलासपुर मंडल के DRM श्री राकेश रंजन जी तीन दिवसीय दौरे पर मनेंद्रगढ़ पहुंचे। इस दौरान वे मनेंद्रगढ़ रेलवे ABBS कार्य, रेलवे कॉलोनी, रेलवे हेल्थ क्लिनिक सहित अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे।
इस अवसर पर कैट एमसीबी मनेंद्रगढ़ टीम ने DRM श्री राकेश रंजन जी से क्षेत्र की जनता से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें रखीं। प्रमुख रूप से चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन को रायपुर तक चलाने की मांग की गई, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके। साथ ही चांदिया-चिरमिरी ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की मांग भी रखी गई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार जी, कैट प्रभारी रफीक मेमन जी, आनंद अग्रवाल जी, रिंकेश खन्ना जी, अशोक डब्बू जी, शोयब अख्तर जी, प्रमोद बंसल जी, विनय जायसवाल जी एवं सिराजुल जी उपस्थित रहे।
टीम ने रेलवे यात्रियों एवं आम जनता को हो रही विभिन्न असुविधाओं से भी DRM को अवगत कराया और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
राजेश सिन्हा,8319654988
