युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक,30 अगस्त से सदस्यता अभियान और ऑनलाइन होगी वोटिंग
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर शनिवार 22 अगस्त को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के होटल हसदेव इन के कॉन्फ्रेंस हॉल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दोपहर 12 बजे आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस के ZRO आरिफ नवाज की उपस्थिति में आगामी संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया, सदस्यता अभियान एवं ऑनलाइन मतदान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के आगामी चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ भी किया गया। ZRO आरिफ नवाज ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत 30 अगस्त से 29 सितंबर तक सदस्यता अभियान एवं चुनाव संबंधी प्रक्रिया संचालित की जाएगी। सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया में IYC App के माध्यम से ऑनलाइन व्यवस्था का उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया में जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष तथा ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित अवधि में मतदान कराया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिले के युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन सदस्यता एवं मतदान प्रक्रिया से युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ने का अवसर मिलेगा। बैठक के बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने और निर्धारित अवधि में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
राजेश सिन्हा,8319654988
