कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर द्वारा मृदा स्वास्थ्य दिवस का किया गया आयोजन
बुरहानपुर कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर द्वारा ग्राम खामनी मे मृदा स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देष्य मृदा स्वास्थ्य हेतु जैविक खेती को अपनाना एवं उसके माध्यम से खेती बाडी मे उपयोग होने वाले रसायनिक उर्वरकों एवं रसायनिक पेस्टिसाइडों के प्रयोग को कम करके खेती बाडी की लागत को कम किया जा सके साथ ही रसायनों से होने वाले दुषप्रभाव पर नियंत्रण किया जा सके। कार्यक्रम मे डाॅ संदीप कुमार सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, बुरहानपुर ने रसायनिक उर्वरक तथा पेस्टिसाइड के विकल्प के रूप मे जैविक खेती, जिसमे जैव उर्वरक एवं जैविक खाद की खेती मे उपयोगिता एवं विषेषता पर विस्तार से प्रकाष डालते हुये बताया कि जैविक खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करके मिट्टी मे शुष्म जीवो की संख्या को बढा सकते है एवं शुद्ध जैविक उत्पाद तैयार कर सकते है जिसका बाजार मे अधिक कीमत प्राप्त करके अपनी आय बढा सकते है। साथ ही विषेषज्ञ श्री कार्तिकेय सिंह ने मृदा स्वास्थ्य के महत्व एवं विषेषता,पर कृषकों को विस्तार से जानकारी दी साथ ही ब्रम्हास्त्र नीमास्त्र अग्नीअस्त्र को बनाने की विधी बताई। केन्द्र के विषेषज्ञ श्री राहुल सतारकर द्वारा मिट्टी की जांच एवं नमूने लेने की विधी के बारे मे विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम मे अतिथी के रूप मे प्रेमसिंह सूरसिंह बरेला सरपंच खामनी एवं पंकेश गजमल पाटिल उपसरपंच उपस्थित थे। कार्यक्रम मे लगभग 52 कृषकों ने भाग लिया।
राजेश सिन्हा