
ब्रह्म कृषि बायोएनर्जी फार्मर प्रोजेक्ट के बैनर तले किसान उत्पाद संगोष्ठी का किया गया आयोजन
गोरखपुर विकासखंड पाली के ग्राम भेलउर आज बृहस्पतिवार को किसानों द्वारा ब्रह्म कृषि बायोएनर्जी फार्मर प्रोजेक्ट के बैनर तले किसान उत्पाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोग भारी संख्या में मौजूद थे।ब्रह्म कृषि बायो एनर्जी के प्रमुख कार्यकर्ता आनंद प्रकाश अनिल कुमार देवांशु गुप्ता ने कहा कि आज भारत के पुराने एवं पौष्टिक फसलें लुप्त होती जा रही हैं इसे बचाने की जरूरत है।आज विदेशों में भारतीय खानपान को महत्व मिल रहा है और होटलों में महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं।सभा का संचालन कर रहे महेंद्र यादव ने कहा कि आज कोदो,सावा,मेडुवा,बाजरा की खेती करने मैं किसान दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वैज्ञानिक एवं पौष्टिक दृष्टि से यह फसलें सभी के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है।उक्त अवसर पर राम दरस,रवि राज, जय सिंह यादव,राजेंद्र पाल, देवी नंदन भट्ट, शिवम सिंह, रामबरन सिंह, सूरज श्रीवास्तव, शिवनारायण यादव, खदेरू पाल, रोहित पाल, अजय शुक्ला,अभिषेक दुबे व आदि लोग मौजूद रहे।