
पीपीगंज में थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन
गोरखपुर पीपीगंज थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों के द्वारा सुनी गई। थाना समाधान दिवस में पुलिस अधिकारियों के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचकर जन समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान कराया जाता है। थाना समाधान दिवस में तहसीलदार कैंपियरगंज राकेश कनौजिया व थाना प्रभारी पीपीगंज आशीष कुमार सिंह के द्वारा जन समस्याये सुनी गई। थाना समाधान दिवस में मात्र 8 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। सभी मामले राजस्व के थे मौके पर एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। शेष मामले के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। मौके पर एसआई अश्विनी चौबे ,शमशीर अहमद, अशोक कुमार सरोज, चौकी प्रभारी पीपीगंज केके यादव, राम अवध व फरियादी मौजूद रहे।
राजेश सिन्हा 8319654988