
रक्षाबंधन यानी बंधन से रक्षा कैसे होगी, 10-11 अगस्त को रेवाड़ी आश्रम में बाबा उमाकान्त जी का सतसंग व नामदान कार्यक्रम
उज्जैन (म.प्र.) बाबा उमाकान्त जी महाराज की अध्यक्षता व तत्वावधान में बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था, उज्जैन (म.प्र.) द्वारा आगामी रक्षाबंधन का पर्व जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त जी महाराज आश्रम, एन. एच. 48, निकट कसौला चौक, बावल, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) में 10-11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। 10 अगस्त को सुबह शाम 5 बजे से व 11 अगस्त को प्रातः 5 बजे से आध्यात्मिक सतसंग व नामदान का कार्यक्रम समय परिस्थिति अनुकूल होने पर होगा।
महाराज जी ने बुलावे की पाती भेजते हुए बताया कि
खाने, रहने की कितनी भी अच्छी व्यवस्था हो लेकिन बंधन में कोई सुख का अनुभव नहीं कर सकता। सुख समृद्धि, यश, कीर्ति व मुक्ति-मोक्ष कैसे मिलेगा, इसको कोई जानकार सन्त ही बता सकते हैं। दुनियां में सहारा अगर है तो वह सन्तों का दरबार है। रक्षाबंधन के अवसर पर बंधनों से मुक्ति का सीधा सरल रास्ता सभी जाति, धर्म के मानने वालों को बाबा उमाकान्त जी महाराज निःशुल्क बताएंगे। सभी को सादर आमंत्रण।