थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं
गोरखपुर पीपीगंज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार कैंपियरगंज राकेश कनौजिया व पीपीगंज थाना अध्यक्ष दीपक सिंह फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देकर टीमों को रवाना किया गया। थाना समाधान दिवस पर 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से राजस्व के एक
शिकायत का निस्तारण और शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस पर कानूनगो अजय गुप्ता व अरविंद यादव,लेखपाल सुधीर मिश्रा, शुभम तिवारी ,रत्नेश मिश्रा, छागूर प्रसाद, नागेंद्र दुबे, हरीश चंद्र गुप्ता एसआई राम अवध, अभिनव मिश्रा, शमशीर अहमद, कमलेश यादव, अशोक कुमार सरोज व फरियादी उपस्थित रहे।
संपादक-राजेश सिन्हा